फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मिठाई की दुकान के बाहर खड़े युवक पर हाईटेंशनका तार टूटकर गिरा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मिठाई की दुकान के बाहर खड़े युवक पर हाईटेंशन तार गिरा, मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। मिठाई की दुकान के बाहर पत्नी के साथ खड़े एक युवक पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, युवक की मौत हो गयी। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।
बसंतपुर सैंथली गांव में रहने वाले राकेश कुमार(31) अपनी पत्नी रिया के साथ दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित चंपा देवी प्राथमिक विद्यालय में कोराना वैक्सीन लगवाने आए थे। वैक्सीन लगवाने के बाद दंपती बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए चले गये। करीब तीन बजे कस्बे से लौटते समय वह मलिकनगर तिराहे पर एक मिठाई की दुकान पर समोसे का ऑर्डर दिया। दंपती खड़े होकर समोसे आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच अचानक हाईटेंशन तार टूटकर राकेश के ऊपर गिर गया। बिजली का तार गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पत्नी रिया ने राकेश को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह झुलस गये थे। आसपास के लोगों ने राकेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोग शव को लेकर थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। बिजली विभाग के एक्सईएन ब्रह्मानंद का कहना है कि मृतक के पीड़ित परिवार को विभाग की तरफ से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक दिया गया है। मोदीनगर तहसीलदार प्रकाश सिंह का कहना है कि सीएम राहत कोष से मृतक के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी।
विज्ञापन

-----------
जर्जर हालात में थे तार
लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हालात में थे, कई बार तारों को बदलवाने की मांग की गई, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। बिजली विभाग हादसे के बाद तार बदलने का काम करता है। वहीं तारों के नीचे सुरक्षा के लिए कोई जाल नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक्सईएन ब्रह्मानंद का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर के बाद बिजली का हाईटेंशन तार टूटा है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed