{"_id":"6100630c8ebc3e581f78224f","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2230623147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 2.40 महिलाओं का हुआ है टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 2.40 महिलाओं का हुआ है टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 2.40 महिलाओं का हुआ है टीकाकरण
गाजियाबाद। जिले में अब तक लगभग 14 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 23 फीसद टीकाकरण हुआ है। इसमें भी महिलाओं की संख्या 1.36 लाख ही है। जबकि शहरी क्षेत्र में 4.64 लाख से अधिक महिलाएं टीकाकरण करा चुकी हैं। मंगलवार को जिले में महज 7827 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। इनमें 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले 3450 लोगों ने टीकाकरण कराया। 45 से 59 वर्ष तक 2454 लोगों का टीकाकरण हुआ। 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 351 लोगों ने टीकाकरण कराया। बुधवार के लिए विभाग को शासन से 20 हजार डोज मिली है।
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। 12 मई के बाद जिले में टीकाकरण में तेजी आई थी। जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 14 लाख लोगों का टीकाकरण कर दिया है। हालांकि इनमें दूसरे डोज लगवाने वालों की संख्या महज तीन लाख ही है। जिस रफ्तार से जिले में वैक्सीनेशन चल रहा है, उसके अनुसार दिसंबर तक ही लक्षित अबादी को पहली डोज लग सकेगी। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथुरिया ने बताया कि बुधवार को शासन से मिली वैक्सीने के अनुसार तैयारी की गई है। जिले में 10 दिन पहले तक आठ हजार डोज प्रतिदिन के हिसाब से मिल रही थीं, जिसमें अब कुछ सुधार हुआ है और अब 10 से 12 हजार डोज प्रतिदिन के हिसाब से मिल रही हैं।
अब तक हुआ टीकाकरण - 13,97265
पहला डोज - 1139820
दूसरा डोज - 257445
पुरुष - कुल - 793970 - ग्रामीण - 182613
महिला - कुल - 602852 -ग्रामीण - 138655
कोविशील्ड - 1238752
कोवॉक्सिन - 153877
18 से 44 उम्र - 733481
45 से 60 उम्र - 423141
60 वर्ष से अधिक 24044