{"_id":"60ef388b8ebc3e335c5f49c3","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2222727135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर में आयुध निर्माणी कर्मी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर में आयुध निर्माणी कर्मी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में आयुध निर्माणी कर्मी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर
मुरादनगर। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े मुरादनगर करी उखलारसी कॉलोनी में रहने वाले आयुध निर्माणी कर्मचारी ऋषि चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से उनका रिश्ते का भांजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसएसपी, सीओ सदर ने पुलिस फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया।
मूलरूप से नूरपुर गांव निवासी ऋषि चौधरी(40) पुत्र रणवीर सिंह मुरादनगर की उखलारसी कॉलोनी में पत्नी तनु, बेटी पलक(14), बेटे उदित(10), रीशू(4)के साथ रहते थे। ऋषि चौधरी आयुध निर्माणी फैक्टरी कर्मचारी थे। वह प्रापर्टी डीलिंग व ब्याज पर रुपये देने का काम भी करते थे। उनके साथ रिश्ते का भांजा सुमित निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर भी रहता था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ऋषि कुमार नहाने जा रहे थे। इसी बीच एक बाइक उनके मकान के बाहर आकर रुकी। दो युवक बाइक से उतरे और मकान की घंटी बजाई। घंटी बजते ही सुमित ने दरवाजा खोला। दोनों ने ऋषि के बारे में पूछा और अंदर बरामदे में कुर्सी पर बैठ गये। सुमित ने आवाज लगाकर ऋषि को नीचे बुलाया। करीब दस मिनट बाद ऋषि नीचे आये। पहले ऋषि व युवकों के बीच बातचीत हुई, इसके बाद युवकों ने पिस्टल निकालकर ऋषि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगते ही ऋषि वहीं गिर पड़े। आवाज सुनकर ऋषि की पत्नी तनु नीचे पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें मारने के लिए पिस्टल तान दी। यह देखकर सुमित ने जीने का दरवाजा बंद कर दिया, बदमाशों ने सुमित पर भी गोली चला दी। सुमित के जबड़े, पेट में गोलियां लगी। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों को आता देख बदमाश हवा में पिस्टल लहराते फरार हो गये। गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऋषि को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित को गाजियाबाद रेफर किया गया। सीओ सदर केएन पांडे का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ऋषि की हत्या कर दी, जबकि सुमित की हालत गंभीर बनी है। एसओजी समेत पुलिस की चार टीम आरोपियों की तलाश में लगी है।
एक सप्ताह की छुट्टी लेने के लिए कह रहे थे ऋषि
मृतक की पत्नी तनू ने रोते-बिलखते बताया कि पति ऋषि कुमार की नाइट ड्यूटी चल रही थी, वह एक सप्ताह की छुट्टी पर रहने की बात कर रहे थे। ऐसा हो जायेगा इसकी उम्मीद नहीं थी।