{"_id":"60ef372a8ebc3ef6f43bfb0b","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2222714138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवीशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों का हुआ एंटीबॉडी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोवीशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों का हुआ एंटीबॉडी टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोवीशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों का हुआ एंटीबॉडी टेस्ट
गाजियाबाद। कोवीशील्ड की दोनों डोज लगवा चुके 250 स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों की एंटीबॉडी जांच के लिए सीरो सैंपल लिए गए। इसकी जानकारी के लिए दूसरा सीरो सर्वे शुरू किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोविशील्ड की दोनों डोज लगवाने वाले 250 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, जिला महिला अस्पताल, ईएसआइसी राजेंद्रनगर और सीजीएचएस के स्टाफ के अलावा पुलिस लाइन से सैंपल लिए गए हैं। इसके तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों का एंटीबाडी टेस्ट किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगने के 14 दिन बाद ही एंटीबाडी टेस्ट का सही पता लग पाता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोवैक्सीन लगवाने वाले 250 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इससे पहले सितंबर 2020 में डेढ़ हजार संक्रमित लोगों का सीरो सर्वे किया गया था। दूसरी लहर के बाद जून में डेढ़ हजार लोगों के सैंपल एंटीबाडी जांच के लिए भेजे गए हैं।