फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वैक्सीन खत्म, आज सिर्फ विदेश जाने वालों को टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वैक्सीन खत्म, आज सिर्फ
विज्ञापन

विदेश जाने वालों को टीका
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को टीकाकरण नहीं होगा, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है। सिर्फ 2500 वैक्सीन उपलब्ध है, इसलिए विदेश जाने वालों को ही संजयनगर संयुक्त अस्पताल में टीका लगाया जाएगा। जिले में टीकाकरण शुरू होने के बाद दूसरी बार ऐसी स्थिति आई है कि जिले में वैक्सीन न होने से टीकाकरण बंद करना पड़ा। हालांकि शासन से प्रतिदिन आठ हजार टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
केंद्रों पर मारामारी के बीच 15 हजार लोग लौटे
वैक्सीन की कमी और केंद्र कम किए जाने के बाद बाकी केंद्रों पर अचानक भीड़ गई। बुधवार दोपहर बारिश शुरू होने के बाद धीरे-धीरे लोग लौटने लगे। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश केंद्र बंद हो चुके थे। 15 हजार लोग बिना टीका लगवाए लौट गए। वहीं, बुधवार को 54 केंद्रों पर नियमित टीकाकरण (बच्चों और गर्भवती महिलाओं) किया गया। 0 से 5 साल तक के 24 सौ बच्चों और सात सौ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बताया कि शनिवार को भी नियमित टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को 5336 का हुआ टीकाकरण
जिले में बुधवार को 22 केंद्रों पर सिर्फ 5336 लोगों का टीकाकरण हुआ। 18 से 45 वर्ष उम्र के 2107 और 45 से 60 वर्ष तक के 2806 और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 959 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed