फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बुजुर्ग की दाढ़ी काटने में दो युवक गिरफ्तार, ताबीज का असर नहीं होने पर की वारदात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बुजुर्ग की दाढ़ी काटने में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

ताबीज का असर नहीं होने पर की वारदात
गाजियाबाद/लोनी। लोनी में बुजुर्ग सूफी अब्दुल समद की यातनाएं देकर दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों आदिल खान और कल्लू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि समद तांत्रिक है। उसके परिचित प्रवेश गुर्जर ने काम-धंधा चलवाने के लिए उससे ताबीज बनवाया था लेकिन काम-धंधा चला नहीं। इस बीच पत्नी का गर्भपात हो गया तो वह एक और तांत्रिक के पास गया। उसने बताया कि समद के ताबीज का उल्टा असर हो रहा है। इसी पर उसने कल्लू और आदिल सहित दस दोस्तों के साथ मिलकर समद को सबक लिखाने के लिए यह वारदात की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को समद का परिचित बताया है। प्रवेश रंगदारी मांगने के मुकदमे में पहले ही जेल जा चुका है।
सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद के साथ मारपीट व दाढ़ी काटने की घटना में शामिल बेहटा हाजीपुर कॉलोनी निवासी आदिल खान व सरल कुंज कॉलोनी निवासी कल्लू गुर्जर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में आरिफ, आदिल, मुशाहिद, कल्लू, पोली समेत अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जांच में पता चला है कि अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करते हैं। लोनी क्षेत्र में उन्होंने सैकड़ों लोगों को ताबीज बनाकर दिए हैं। काम-धंधा न चलने पर बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर ने दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसे अब्दुल समद से मिलवाया। अब्दुल समद से प्रवेश को ताबीज बनाकर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। आठ आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

फोन करके बुलाया, घर लाकर दी यातनाएं
पुलिस के मुताबिक पत्नी का गर्भपात होने पर प्रवेश परेशान हो गया। ऊपर से काम-धंधा भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी। इतना कुछ होने के बाद प्रवेश ने अब्दुल समद से बदला लेने का फैसला लिया। पांच जून को फोन करके अब्दुल समद को बुलाया। प्रवेश का एक दोस्त अब्दुल को बाइक पर बंथला राम विहार कॉलोनी में ले आया। यहां प्रवेश गुर्जर ने अपने करीब 10 साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की और दाढ़ी काटकर वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के लिए 100 रुपये दिए, मोबाइल भी लौटाया
आरोपियों ने मारपीट से पहले अब्दुल समद का मोबाइल फोन ले लिया था। बाद में लौटा दिया। वापस जाने के लिए किराए के लिए 100 रुपये भी दिए। यहां से वह ऑटो में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हुए।
वीडियो में काट छांटकर सोशल मीडिया पर साझा किया ऱ् सीओ
सीओ लोनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में काटझांट की गई।वीडियो में ऑडियो को बंद किया गया है। वीडियो के कुछ हिस्सों को जोड़ा गया है। पूरी वीडियो को वायरल नहीं किया गया है। सच्चाई सामने न आ सके, इसके लिए वीडियो में से ऑडियो हटा दी गई है। सीओ का कहना है कि आरोपियों के पास पूरी वीडियो है। सभी कोगिरफ्तार कर वीडियो के बारे में और पड़ताल की जाएगी। वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
केस में धाराएं बढ़ाईं, वीडियो वायरल करने वाले भी नपेंगे
पुलिस ने पहले मारपीट का साधारण केस दर्ज किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। मुकदमा बंधक बनाने, मारपीट, अपशब्द कहने और जान की धमकी देने की धाराओं में दर्ज है। इसमें अब धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा 295 ए, बलवे की धाराएं 147, 148, 149 बढ़ा दी गई है। वहीं, सीओ का कहना है कि वीडियो किसने वायरल की है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ वीडियो को शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि किसी भी वीडियो को वायरल करने से पहले उसकी सत्यता को जानना चाहिए।

प्रवेश पर दोस्त ने ही दर्ज कराया था रंगदारी का मुकदमा
आरोपी प्रवेश गुर्जर बीते 12 जून को रंगदारी के मामले में जेल गया है। मारपीट और दाड़ी की घटना पांच जून को की गई। आरोपी के खिलाफ बेहटा हाजीपुर मौलाना आजाद कॉलोनी में रहने वाले इंतजार ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक इंतजार प्रवेश का दोस्त है। वहीं, अब्दुल समद ने सात जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि रंगदारी का केस दर्ज कराने का मकसद कुछ और तो नहीं था, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed