फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

भाइयों के साथ आ रही छात्राओं से तमंचे के बल पर छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
भाइयों के साथ आ रही छात्राओं से तमंचे के बल पर छेड़छाड़
विज्ञापन

मुरादनगर। दबंगों ने तमंचे के बल पर अपने भाइयों के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। तमंचा दिखाकर एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया।

थानाक्षेत्र के गांव निवासी सोलह वर्षीय दो इंटर की छात्राएं अपने भाइयों के साथ बाइक पर एक गांव में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब दो बजे दोनों गांव लौट रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव निवासी सात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनकी बाइकों की चाबी भी निकाल ली। आरोपियों ने छात्राओं को नीचे उतारकर उनके साथ छेड़छाड़ की। तमंचा दिखाकर एक छात्रा को खींचकर ले जाने लगे। जब छात्राओं के भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों का आता देख आरोपी फरार हो गये। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने तेजाब डालने की धमकी दी। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर पांच को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एक आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed