{"_id":"60c505d48ebc3e8de01ba882","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2203336160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के 11वें मरीज की मौत, तीन नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के 11वें मरीज की मौत, तीन नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक फंगस से 11वें मरीज की मौत, तीन नए संक्रमित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण को मात दे चुके डायबिटिक मरीजों के लिए इस बार ब्लैक फंगस बड़ी मुसीबत के रूप में सामने आ रहा है। संक्रमण से 11वें मरीज की शनिवार को मौत हुई। तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय 65 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में ब्लैक फंगस के 81 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 16 मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीजों का घर से इलाज चल रहा है। इनमें 60 से ज्यादा मरीजों को एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन लगवाने की प्रतिदिन जरूरत पड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने भेजी सूची, बढ़ेगा इंजेक्शन
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी 81 मरीजों की सूची शासन को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों ने इंजेक्शन बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। शनिवार को भी जिले में 75 इंजेक्शन आए थे। शात सात बजे तक डाक्टर के पर्चे पर मरीजों के परिजनों को दे दिए गए। सीएमओ ने बताया कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी बात की गई है। जिसमें बताया गया है कि यदि मरीज के फंगस की नियमित सफाई की जाए तो कम इंजेक्शन की जरूरत होती है।
20 मिले संक्रमित, 29 हुए ठीक
गाजियाबाद। 20 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 29 मरीज ठीक हो गए। लगातार दूसरे दिन भी कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। अब तक जिले में 457 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 55419 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 54671 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 275 मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।