फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

संक्रमण की दर कम, मौत के आंकड़े चिंताजनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
संक्रमण की दर कम, मौत के आंकड़े चिंताजनक
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद जिले में हो रही मौत चिंताजनक बनी हुई है। एक सप्ताह से संक्रमित मरीज औसत 25 से 35 के बीच है, लेकिन लगातार हो रही मौत से स्वास्थ्य विभाग के लोग भी परेशान हैं। शुक्रवार को मृत्यु दर 0.86 है, जबकि संक्रमण दर 0.27 फीसदी है।
पिछले एक सप्ताह में आठ मौत हो चुकी हैं। अब तक जिले में 55400 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इन संक्रमितों में 457 की मौत हुई है। दूसरी लहर में 15 अप्रैल से 20 के बीच 354 जान गईं।
विज्ञापन

आईएमए के प्रवक्ता डॉ. नवनीत वर्मा का कहना है कि वायरस का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है, इससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फेफड़ों के अलावा वायरस शरीर के दूसरे अंग जैसे किडनी, लिवर, आंतों पर भी हमला करता है। इस दौरान सांस लेने में मुश्किल की बजाए दूसरी तरह के लक्षण दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून का थक्का जमने से परेशानी
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीबी जिंदल का कहना है कि दिल और किडनी में क्लॉटिंग होने से ब्लॉक हो रहे थे। इस स्थिति में उस अंग तक खून नहीं पहुंच पाता, जिसे थ्रोंबोसिस कहा जाता है। यह काफी खतरनाक स्थिति मानी जाती है। कई बार दिल तक खून न पहुंचने से मल्टी-ऑर्गन फेल हो जाते हैं और मरीज की मौत हो जाती है।

वेंटिलेटर का फायदा
सांस लेने में मुश्किल होने के शुरुआती समय में ऑक्सीजन देनी होती है। लेकिन एक स्थिति ऐसी भी आती है, जब फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं। तब मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है ताकि वो फेफड़ों की मदद कर सके। यही स्टेज सबसे खतरनाक है और वायरल लोड जल्दी खत्म न हो तो मरीज की मौत भी हो जाती है।
आंकड़ों में कोरोना संक्रमण
अब तक कुल संक्रमित - 55402
स्वस्थ हो चुके - 54472
अब तक मौत - 457
मौत दर - 0.83
संक्रमण दर - 0.27
रिकवरी रेट - 98.64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed