फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

धोबीघाट आरओबी की फिर बढ़ी समयसीमा, स्टील स्पैन लॉंच को नहीं मिला ब्लॉक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
धोबीघाट आरओबी की फिर बढ़ी समयसीमा, स्टील स्पैन लॉंच को नहीं मिला ब्लॉक
विज्ञापन

गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र के हजारों लोगों का धोबीघाट आरओबी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जून 2016 में धोबीघाट आरओबी प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सबसे पहले 18 माहह की समयसीमा निर्धारित की गई थी। प्रोजेक्ट को जून में पांच साल बीतने के बावजूद अब तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है। धोबीघाट आरओबी के निर्माण में अब 153 मीटर लंबे दो स्टील आर्क स्पैन (बो स्ट्रिंग) को ट्रैक के ऊपर रखने का काम जून तक पूरा किया जाना था, काम पूरा होने की जगह अब प्रोजेक्ट के अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना बढ़ गई है।
रेलवे की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 76.5 मीटर लंबे पहले स्टील आर्क स्पैन मार्च और दूसरे को जून में ट्रैक के ऊपर लांच करने का योजना बनाई थी। इसके लिए रेलवे से ब्लॉक लिया जाना था। कोरोना कफ्र्यू होने के बावजूद अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। स्पैन को रखने से पहले फाउंडेशन व असेंबली का काम किया जा रहा था। ऐसे में किसी ने किसी कारण से लगातार धोबीघाट की समयसीमा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, धोबीघाट आरओबी को जोडने वाली दोनों एप्रोच रोड लगभग तैयार हो गई हैं। साथ ही ट्रैक के दोनों ओर पिलर्स का काम पूरा हो चुका है। जैसे-जैसे स्पैन रखने का काम पूरा होगा, वैसे ही सड़क पर डाबर बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों स्पैन रखने के बाद दो से तीन सप्ताह के अंदर दोनों ओर एप्रोच रोड बनकर तैयार होने के साथ लाइटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। धोबीघाट आरओबी का रेलवे लाइन को छोड़कर बाकी जगह काम लगभग पूरा हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे लाइन के पर काम रात में बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की आबादी प्रोजेक्ट पूरा होने की देख रही राह
धोबीघाट आरओबी प्रोजेक्ट का लाइनपार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले 10 लाख से अधिक लोगों को बेसब्री से इंतजार है। विजयनगर, प्रताप विहार सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों को शहर आने के लिए गोशाला अंडरपास, मोहननगर और लालकुआं घूमकर आना होता है। अभी विभिन्न मार्गों से लाइनपार के लोगों को घूमकर आना होता है। इससे अन्य मार्गों पर वाहनों का अधिक दबाव होता है। आरओबी शुरू होते ही लाखों लोगों का सालों का संघर्ष खत्म हो जाएगा।
जीटी रोड पर ट्रैफिक प्लान पर होना है काम
धोबीघाट आरओबी की शुरुआत से पहले जीडीए व ट्रैफिक पुलिस की ओर से चौधरी मोड़ और जीटी रोड पर नए ट्रैफिक प्लान पर काम करना है। जीडीए को अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी ने चौधरी मोड़ जीटी रोड पर दोनों ओर ट्रैफिक प्लान के लिए कई सुझाव दिए गए थे। चौधरी मोड़ पर जीटी रोड के दोनों ओर रेलवे स्टेशन कट व ऑप्यूलेंट मॉल के पास यूटर्न के निर्माण का सुझाव दिया गया था। ऐसे में सुझाव में कई कट को बंद करने की बात शामिल है। ऐसे में जीडीए ट्रैफिक पुलिस की सहायता से जल्द इस पर काम शुरू करेगा।

----
कोट....
धोबीघाट आरओबी प्रोजेक्ट का लाइनपार की लाखों की आबादी को कई सालों से इंतजार है। प्रोजेक्ट शुरू हुए पांच साल बीते चुके हैं, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका हैै। लाइनपार के लोगों को परेशानी से जूझते हुए पुराने शहर पहुंचना पड़ता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। -- आरके आर्य, अध्यक्ष, लाइनपार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed