फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazipur border rakesh tikait blames modi government for road closure at up gate

गाजीपुर बॉर्डर: राकेश टिकैत ने बंद रास्ते के लिए ठहराया अब मोदी सरकार को जिम्मेदार, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 22 Oct 2021 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

पुलिस की तरफ से पहले की तरह बैरीकेडिंग शुक्रवार को भी लगी रही। किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को बैरीकेडिंग में पेंट से स्लोगन लिख दिया है कि यह रास्ता मोदी सरकार ने बंद किया है।

विज्ञापन
ghazipur border rakesh tikait blames modi government for road closure at up gate
राकेश टिकैत ने पेंट की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी गेट पर 11 महीनों से लगा किसानों का तंबू आखिरकार गुरुवार को हटा लिया गया। एनएच-9 की सर्विस लेन पर 27 नवंबर 2020 को लगाए गए इस तंबू को किसानों ने खुद हटा लिया। उन्होंने यह कदम रास्ता रोके जाने की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उठाया है। गुरुवार को राकेश टिकैत ने जहां रास्ता बंद होने के लिए पुलिस को दोष दिया था वहीं शुक्रवार को उन्होंने रास्ता बंद होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


पेंट से लिखा स्लोगन
राकेश टिकैत ने इसके पीछे दलील दी है कि रास्ते में रुकावट उनके तंबू से नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस के बैरियर से आई। तंबू हटाने का मकसद इसी सच को उजागर करना है। पुलिस की तरफ से पहले की तरह बैरीकेडिंग शुक्रवार को भी लगी रही। किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को बैरीकेडिंग में पेंट से स्लोगन लिख दिया है कि यह रास्ता मोदी सरकार ने बंद किया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद एनएच-9 की सर्विस लेन को किया खाली
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने तंबू हटाने का काम किया। इस दौरान किसान बताते रहे कि तंबू के बराबर से ही एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए जगह दी गई थी। इसके बराबर में दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं। इन बैरियर से ही सर्विस लेन ब्लॉक हो गई। अगर दिल्ली पुलिस बैरियर हटा ले तो कोई बाधा ही न रहे। दिल्ली के रास्ते में एक्सप्रेस वे पर भी पुलिस ने बैरियर लगाकर रास्ता रोक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन जारी... सड़क किनारे बैठे रहेंगे किसान
तंबू हटाने के बाद किसानों ने साफ किया कि आंदोलन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जैसे पहले किसान सड़क किनारे बैठकर विरोध जता रहे थे, वैसे ही अब भी बैठे हैं। किसानों ने कहा कि आंदोलन का मकसद कृषि कानूनों की वापसी कराना है। इसके पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।राकेश टिकैट ने कहा कि आंदोलन में आगे की रणनीति बनाई जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा कि किसानों का कहां जाना है और क्या करना है।

लगाएंगे पोस्टर, भारत सरकार ने रोका रास्ता
राकेश टिकैत ने कहा कि तंबू हटाने के बाद अगला कदम पुलिस के बैरियरों पर पोस्टर लगाना होगा। इन पर लिखा होगा कि रास्ता भारत सरकार ने रोका है। दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेस वे और एनएच-9 पर किसानों की ओर से रास्ते पहले से खुले हुए हैं।


गाजीपुर बार्डर खाली करने की फैलाई जा रही अफवाह
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ समय से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि गाजीपुर बार्डर खाली किया जा रहा है। यह निराधार है।किसान सड़क किनारे बैठे हैं। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान कहीं नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed