फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

तीन राज्यों से ट्रैक्टरों के साथ पहुंच रहे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
तीन राज्यों से ट्रैक्टरों के साथ पहुंच रहे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर किसान आंदोलन में गणतंत्र दिवस पर तैयारी जोरों पर हैं। शनिवार को आंदोलन स्थल पर तीन राज्यों से किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरंगा और भाकियू का झंडा लगाकर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, बाजपुर व अन्यों जगहों से ट्रैक्टर आने शुरू हो गए। इससे यूपी गेट पर ट्रैक्टरों की संख्या काफी बढ़ गई है। सुबह से दोपहर तक किसानों ने ट्रैक्टर रैली की रिहर्सल की। इसे देखते हुए किसानों ने अपना दायरा भी यूपी गेट हिंडन पुल से पीछे बढ़ाकर खोड़ा पुल तक कर लिया। उधर, ट्रैक्टरों की बढ़ती संख्या को लेकर गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी ने किसानों से हिंडन पुल पर बने चेकपोस्ट से आगे न आने की अपील की है।
कृषि कानून को वापसी लेने और एमएसपी पर गारंटी देने की मांग समेत स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू के मुद्दे पर कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकला है। ऐसे में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया था कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा बांधकर दिल्ली में रैली निकालेंगे। भाकियू युवा के राष्ट्रीय पदाधिकारी दिगंबर सिंह ने बताया कि बिजनौर से 500 से अधिक ट्रैक्टरों की जत्था यूपी गेट पहुंच चुका है। जबकि नोएडा, मुरादाबाद, अमरोहा, शामली, गढ़, हापुड़ और अन्य जिलों से ट्रैक्टरों के साथ किसान आ रहे हैं। रविवार सुबह तक हजारों ट्रैक्टर यूपी गेट पहुंच जाएंगे। उधर, सुबह से लेकर दोपहर तक युवा किसान ट्रैक्टर लेकर यूपी गेट फ्लाईओवर से चलकर खोड़ा तक लाइन में चलते नजर आए। इस बीच गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के पदाधिकारी जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि ऊधमसिंह नगर, बाजपुर और मुरादाबाद से हजारों ट्रैक्टर चल दिए हैं। अब जो भी ट्रैक्टर यूपी गेट पहुंचेंगे। वे सभी खोड़ा फ्लाईओवर से पीछे ट्रैक्टरों को खड़ा करेंगे।
विज्ञापन

कोट
पूरे प्रदेश से किसान यूपी गेट पहुंचने वाले हैं। सरकार से किसान अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। दो माह हो गए। आगे भी किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। हम अब कदम पीछे नहीं हटाएंगे। बिजनौर से अभी 12 ट्रैक्टरों में 150 के करीब किसान पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलचरण सिंह
आंदोलन में शामिल होने के बाद हम यूपी गेट पहुंचे हैं। पुलिस ने सिर्फ एक जगह रोकने का प्रयास किया था, उसके बाद उन्होंने बातचीत के बाद आगे बढ़ने दिया। अभी एक हजार से अधिक किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे। हम अपने अधिकार लेकर ही मानेंगे।

नन्हे सिंह
ट्रैक्टर रैली के जरिये किसान अपने अधिकारों की मांग करेंगे। सरकार इतने दिनों से सुन नहीं रही। इन कानूनों को किसानों ने नहीं मांगा था। जबकि एमएसपी पर गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग थी। उसे सरकार बात नहीं करती। यह आंदोलन लंबा चलेगा।
सलीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed