{"_id":"5e065d348ebc3e87e86b25ba","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd1910874106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने दो कारोबारियों को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बदमाशों ने दो कारोबारियों को मारी गोली
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने दो कारोबारियों गोली मारी
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में पुरानी कार खरीदने व बेचने वाले दो कारोबारियों को शुक्रवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। एक कारोबारी के पैर में जबकि दूसरे के पैर और पेट में गोली लगी है। घायल एक कारोबारी की अस्पताल में हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में चेतन परिवार के साथ रहते हैं, जबकि लोनी के चिरौड़ी में सुभाष रहते हैं। दोनों पुरानी कारें खरीदने और बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित कान्हा कांप्लेक्स में कार खरीदने और बेचने का काम करने वाले रणवीर चौधरी उर्फ रवि के आफिस पर बैठे थे। आफिस पर बैठकर चेतन, सुभाष, रवि, करन और मृणाल बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने चेतन और सुभाष पर गोली चला दी। गोली चेतन के पैर में और सुभाष के पेट व पैर में लगी। इसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएचओ साहिबाबाद अनिल कुमार शाही पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को मोहननगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वैशाली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। चेतन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
साथ बैठे अन्य लोगों से भी की जा रही पूछताछ
एसएचओ अनिल शाही ने बताया कि पांचों आफिस पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान घटना हुई है। रवि, करन और मृणाल से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी तक तीनों रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस आपसी विवाद, पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि घटना में साथियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, पीड़ित से भी गोली मारे जाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। अब तक किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।