फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

पुलिसकर्मी बनकर एलिवेटेड रोड पर कार सवार को रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
असली पुलिस को की कॉल तो बाइक छोड़ भागे फर्जी सिपाही
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में इन दिनों पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने और लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित एलिवेटेड रोड पर बाइक सवार दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक कार सवार को रोक लिया। इसके बाद गाड़ी के पेपर चेक करने लगे। पीड़ित ने विरोध करते हुए उनसे आईडी दिखाने को कहा और एसएचओ इंदिरापुरम को कॉल कर दी। इस पर आरोपी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के शकरपुर स्थित बी ब्लॉक में प्रिंस शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे। वह वसुंधरा चौकी क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार के पेपर दिखाने को कहा। प्रिंस ने पुलिस का आईकार्ड दिखाने को कहा तो आरोपी धमकाने लगे। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को कॉल की। कॉल नहीं लगने पर एसएचओ इंदिरापुरम को मामले की जानकारी दी। यह देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। एएसपी इंदिरापुरम केशव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

यातायात पुलिसकर्मी की मदद से थाने पहुंचाई बाइक
प्रिंस ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद कुछ दूरी पर खड़े एक यातायात पुलिसकर्मी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनकी मदद से बाइक को इंदिरापुरम थाने में पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर पुलिस का साइन भी लगा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में पता किया जा रहा है कि बाइक पर नंबर फर्जी है या असली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की घटना का भी नहीं हुआ खुलासा
लिंक रोड के सूर्यनगर में भी एक सप्ताह पूर्व ही भाजपा के सेक्टर संयोजक वीरेंद्र जैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के नाम पर बाइक रोक ली। इसके बाद अंगूठी और ब्रेसलेट लूटकर ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed