फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

परमीना का पांच वर्षों से नहीं था मायके वालों से संबंध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
परमीना का पांच वर्षों से नहीं था मायके वालों से संबंध
विज्ञापन

साहिबाबाद। कपड़ा कारोबारी गुलशन और साढू राकेश में विवाद होने के बाद मायके वालों से भी रिश्ते खत्म हो गए थे। थाने पर पहुंचे मृतका के परमीना के भाई ने इस बात की जानकारी दी। उनका कहना था कि दोनों ही उनकी बहनें थीं। वह किसी भी तरफ बोलते तो वह गलत ही साबित होते। इसके चलते करीब पांच वर्षों से बहन परमीना घर तक नहीं आती जाती थीं।
कारोबारी गुलशन की पत्नी परमीना का अपने मायके वालों से रिश्ता नहीं रखते थे। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी परमीना का मायका दिल्ली के कृष्णा नगर में है। उनके भाई संदीप राणा ने बताया कि राकेश और गुलशन के बीच रुपये को लेकर विवाद के बाद परमीना ने उनके परिवार से रिश्ता खत्म कर लिया था। 2015 में उनके ताऊ प्यारेलाल की मौत में परमीना घर गई थीं। उसके बाद नवंबर 2017 में भाई राकेश की मौत हुई तो बहन परमीना नहीं आए। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई किशन से ही उनकी दूसरी बहन लिपिका की शादी हुई है। राकेश और गुलशन के विवाद के कारण उन लोगों से भी उनका रिश्ता खत्म सा ही हो गया है।
विज्ञापन

गुलशन के भाई भी दिल्ली में कपड़ा कारोबारी
गुलशन के भाई विपिन और देवेंद्र भी लाल क्वाटर दिल्ली में कपड़े का बड़ा कारोबार है। वह सभी अलग अलग ही अपना कपड़े का कारोबार कर रहे थे। भाई की मौत की जानकारी होने के बाद सभी लोग मोर्चरी पर पहुंचे थे। हालांकि अभी पुलिस को किसी ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों का था कर्ज
शिप्रा अपरा सफायर पहुंचे गुलशन के कुछ मित्रों का कहना था कि गुलशन ने उनसे कर्ज ले रखे थे। एक मित्र ने बताया कि कई किश्तों में लाखों रुपए गुलशन ने उनसे कर्ज लिए थे। हालांकि उनका यह भी कहना था कि उन्हें अपने कर्ज की चिंता नहीं है, गुलशन की मौत का ज्यादा गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed