फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

दो हजार के लिए दोस्त ने ही की थी आदिल की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
बिलखते आदिल के परिजन।
खुलासा : दो हजार के लिए दोस्त ने की थी आदिल की हत्या
विज्ञापन

लोनी। महज दो हजार रुपये के लिए दोस्त ने ही लोनी निवासी आदिल की हत्या चाकू से गोदकर की थी। रविवार फ्रेंडशिप डे के दिन पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से पहचानकर आरोपी मोईन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। परिजनों ने हत्या में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जाहिर की है।
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि शुक्रवार रात प्रेमनगर कॉलोनी में आदिल नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में आदिल का दोस्त मोइन निवासी प्रेमनगर कॉलोनी वारदात को अंजाम देते हुए दिखा। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू और कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आदिल उसे मारना चाहता था। कहा कि मैं उसे नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता। हत्या से पहले मोईन ने शुक्रवार रात आदिल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। यहां दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने चाकू से हमला कर आदिल की हत्या कर दी। इस दौरान मोइन के कपड़ों में भी खून लग गया था। आरोपी ने रास्ते में अपने कपड़े उतार दिए और मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस ने मोइन के घर दबिश दी थी। लेकिन आरोपी घर से फरार था। रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों को दिखाया हत्या करने का वीडियो
आदिल के भाई सोनू ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को लोनी थाने बुलाया था। पुलिस ने मोईन द्वारा हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने पूरी घटना की करीब 3 मिनट की वीडियो उन्हें दिखाई। वीडियो में पहले दोनों दोस्तों में झगड़ा हुआ। फिर मोईन ने एक के बाद एक आदिल पर करीब 13 से 14 बार चाकू से वार किया। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद दिनों पहले हुई थी दोस्ती
आदिल के परिजनों ने बताया कि आदिल घर में ही कढ़ाई का काम करता था। घर से कुछ ही समय के लिए निकलता था। आदिल के सभी दोस्तों को वह जानते थे, लेकिन कभी मोईन घर पर नहीं आया। परिजनों ने मोईन को पहली बार लोनी थाने में आकर देखा था। परिजनों का कहना है कि आदिल और मोईन की चंद दिनों पहले ही दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बात करते थे। उनके बीच हुए झगड़े के बारे में उन्हें नहीं पता है।

2 हजार रुपये का विवाद आया सामने
पूछताछ में मोईन ने बताया कि आदिल ने उसे 2 हजार रुपये दे रखे थे। आदिल अपने पैसे मांगता था। पैसों को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था। मोईन ने बताया कि झगड़े के चलते आदिल रंजिश रखता था। अगर मैं उसे नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता। शुक्रवार को जब दोनों साथ थे, तब पैसों को लेकर फिर से झगड़ा हुआ था। करीब एक मिनट तक दोनों में झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद मोईन ने चाकू निकालकर उसे मार दिया। वहीं लोनी सीओ ने बताया कि मोईन 2019 में लूट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed