{"_id":"611c12778ebc3e43315c585c","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd224283098","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए २५ लाख तक का मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए २५ लाख तक का मिलेगा लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरोजगार के लिए 25 लाख तक का मिलेगा लोन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को ऋण मिलेगा। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना केतहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बेरोजगार और जूनियर हाईस्कूल पास युवक- युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन दिया जाएगा। इसके लिए सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक ऋण मिलेगा और उद्योग क्षेत्र में 25 लाख तक का ऋण बैंक से प्राप्त किया जा सकता है। सीडीओ अस्मिता लाल ने बताया कि www.upkvib.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, स्कैन हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी जनसंख्या प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कार्यस्थल का नक्शा सभी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकम 50 वर्ष होनी चाहिए।