फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

साइबर ठगों ने खुलवा दिया पीएसयू अधिकारी का फर्जी खाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
साइबर ठगों ने खुलवा दिया पीएसयू अफसर का फर्जी खाता
विज्ञापन

गाजियाबाद। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर दिल्ली में पीएसयू (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) के अधिकारी का खाता खुलवा दिया। घर पर बैंक की चेकबुक पहुंचने पर अधिकारी को फर्जीवाड़े का पता चला। बैंक में छानबीन करने पर फोटो भी किसी और की लगी मिली। इस संबंध में क्रासिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में रहने वाले पीड़ित अधिकारी आशुतोष शर्मा ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया।
पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में रहने वाले आशुतोष शर्मा का कहना है कि पहले वह वसुंधरा में रहते थे। गतच 14 जनवरी को उनके पुराने पते पर एक चेकबुक डाक केजरिये पहुंची, जो वहां केपड़ोसी ने रिसीव की। उक्त चेकबुक कैनरा बैंक की आरडीसी शाखा की थी। पड़ोसी ने चेकबुक के संबंध में सूचना दी तो वह हैरत में पड़ गए, क्योंकि उन्होंने आज तक कैनरा बैंक में कोई खाता खुलवाया ही नहीं था। इसके बाद वह बैंक गए तो पता चला कि किसी ने उनके पैन नंबर और वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर उनके नाम से फर्जी खाता खोला गया था। अपने नाम से फर्जी खाता खुलने पर परेशान हो गए, क्योंकि उसका दुरुपयोग किया जा सकता था। मामले में उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी शिकायत दी।
विज्ञापन

फोटो से हस्ताक्षर तक सब फर्जी
आशुतोष शर्मा का कहना है कि बैंक के दस्तावेज देख उनके होश उड़ गए, क्योंकि बैंक खाते में दस्तावेज तो उनके थे, लेकिन फोटोग्राफ उनकी जगह किसी और का था। इसके अलावा हस्ताक्षर भी फर्जी किए हुए थे। पीड़ित अधिकारी ने विजयनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बैंक से जानकारी मांगी जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed