{"_id":"600c77368ebc3e327b7b7c45","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd212530222","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस वापस न लेने पर तमंचा तानकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस वापस न लेने पर तमंचा तानकर धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस वापस नहीं लेने पर तमंचा तानकर धमकाया
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में कोर्ट केस वापस न लेने पर तमंचा तानकर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में नांगलोई दिल्ली निवासी पीड़ित कमल कुमार ने विजयनगर थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि वह किसी काम से गाजियाबाद आए हुए थे। रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा तान दिया और धमकी दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
नांगलोई दिल्ली निवासी कमल कुमार ने बताया कि उन्होंने हरियाणा निवासी सुमन रानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उक्त मामला पंजाब कोर्ट में लंबित है। कमल कुमार का कहना है कि शुक्रवार को वह किसी काम से गाजियाबाद आए थे। लौटते वक्त जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। कमल कुमार का कहना है कि बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दो ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और धमकी दी कि अगर जिंदा नहीं रहेगा तो केस कौन लड़ेगा। उन्होंने केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद बदमाश उन्हें मोबाइल थमाकर भाग गए।
दो ने लगाया था हेलमेट, एक ने लपेटा था मफलर
कमल का कहना है कि उन्हें रास्ते में रोककर धमकी देने वाले बदमाशों ने अपना चेहरा छिपाया हुआ था। दो बदमाशों ने हेलमेट पहना था, जबकि एक ने मुंह पर मफलर लपेट रखा था। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।