फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

कारोबारी ने किया फोन, मैं सराय काले खां में हूं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
कारोबारी ने किया फोन, मैं सराय काले खां में हूं
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी से शुक्रवार दोपहर लापता हुए कारोबारी अजय कुमार मिश्र (55) को विजयनगर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही शनिवार सुबह दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल, कारोबारी ने एक बस के परिचालक के मोबाइल से परिजनों को कॉल कर खुद के सराय काले खां में होने की बात कही। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस दिल्ली से कारोबारी को बरामद करके ले आई। परिजनों का कहना है कि कारोबारी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे।
मूलरूप से मधुबनी बिहार निवासी अजय कुमार मिश्र पहले दिल्ली में रहते थे। बिहार में उनकी गैस एजेंसी है और इसके अलावा उनका अन्य कारोबार भी था। अजय कुमार मिश्र करीब एक सप्ताह पहले ही परिवार के साथ विजयनगर थानाक्षेत्र में क्रासिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी में शिफ्ट हुए थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। वह अपना पर्स और मोबाइल घर छोड़ गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर रात 8 बजे परिजनों ने विजयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन कारोबारी की तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अज्ञात नंबर से आई कॉल ने परिजनों के चेहरे खिला दिए। उक्त कॉल कारोबारी अजय कुमार मिश्र की थी।। उन्होंने बस के परिचालक से मोबाइल लेकर खुद के सराय काले खां में होने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली के एक रिश्तेदार को उनके पास भेज दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

हरिद्वार गंगा नहाकर पहुंचे दिल्ली
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कारोबारी को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहां से वह दिल्ली पहुंच गए और परिजनों को सूचना दे दी। वहीं, परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed