{"_id":"5e065d368ebc3e87cd194211","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd19108764","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के ढाई साल बाद गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के ढाई साल बाद गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
युवक की मौत के ढाई साल बाद गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का केस
गाजियाबाद। ढाई साल पहले रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने के मामले में सिहानी गेट पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक की मां का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवती को उनके बेटे के साथ पैदल जाते देख लिया था। अगले दिन युवती के परिजन घर से उनके बेटे को बुलाकर ले गए और हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर रख दिया। उक्त मामले में उन्होेंने मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई थी। आयोग ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
मूलरूप से आरकेपुरम गोविंदपुर तथा हाल जागृति विहार गली नंबर-5 संजयनगर निवासी अरुणा ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी थी। इसमें कहा कि उनका बेटा रवि उर्फ रविंद्र (22) की गुलधर निवासी युवती से दोस्ती हो गई थी। युवती का रवि के पास आना-जाना था। इसके अलावा रवि की दोस्ती रईसपुर निवासी गौरव सिंह व दीपक से भी थी। उक्त दोनों का युवती व उसके परिजनों के साथ उठना-बैठना था। पीड़िता का कहना है कि 26 जून 2017 को युवती के परिजनों ने युवती को रवि के साथ एक साथ जाते देख लिया था। इस बात पर तैश में आकर युवती के माता-पिता, भाई-बहन व फुफेरे भाई ने रवि को बेरहमी से पीटा।
दो दोस्तों के जरिये घर से बुलाया
अरुणा का कहना है कि मारपीट के बाद युवती के परिजनों ने रवि को धमकी दी थी कि अगर वह दोबारा युवती के साथ दिखाई दिया तो जान से हाथ धो बैठेगा। आरोप है कि अगले ही दिन 27 जून को युवती केपरिजनों के कहने पर दीपक व गौरव रवि को बाइक पर बैठाकर घर से ले गए थे। इसके बाद रवि वापस नहीं लौटा। 28 जून को मृतक केबहनोई को रवि का शव गुलधर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
अरुणा का आरोप है कि युवती, उसके परिजनों ने गौरव व दीपक के साथ मिलकर रवि की हत्या करा दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पीड़ित मां का कहना है कि रवि का शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो युवती के घर के पीछे ट्रैक पर उसका जूता पड़ा था, जबकि शव को पुलिस ले जा चुकी थी। मोर्चरी जाने पर उन्होंने रवि के शव की शिनाख्त की।
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ केस
अरुणा ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में कहा कि बेटे की मौत के बाद से वह सदमे में थीं और रिपोर्ट नहीं लिखा सकीं। उन्होंने आयोग से अब घटना पर संज्ञान लेने की गुहार लगाई। एसएचओ सिहानी गेट गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मानवाधिकार आयोग के आदेश पर युवती, उसके माता-पिता, भाई-भहन, फुफेरे भाई व रईसपुर निवासी गौरव और दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।