{"_id":"5e050a4f8ebc3e87c430ba52","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd191036172","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से सर्राफ की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से सर्राफ की मौत, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में गोली लगने से ज्वेलर की मौत, हड़कंप
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपला बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से ज्वेलर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि एक ज्वेलर ने दिल्ली गेट निवासी ज्वेलर को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लोड करने के लिए दी थी। इसके बाद एकाएक गोली चल गई, जिससे पड़ोसी ज्वेलर की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद रिवाल्वर मालिक ज्वेलर फरार हो गया। सीओ फर्स्ट धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि मामला हत्या का है या गैर इरादतन हत्या का यह जांच के बाद पता चलेगा।
चौपला बाजार निवासी ज्वेलर्स सुनील कुमार की घर के नीचे ही बनवारी लाल सुनील कुमार ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके पड़ोस में भतीजे पंकज वर्मा उर्फ पिंटू की भी ज्वेलरी शॉप है। बताया गया है कि सुनील कर्ज से परेशान हैं। इसके लिए वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर बेचना चाहते हैं। अपनी रिवाल्वर दिखाने के लिए सुनील ने दिल्ली गेट पर ज्वेलरी शॉप चलाने वाले संजीव वर्मा उर्फ छोटू (42) को भतीजे की दुकान पर बुलाया। सुनील ने अपनी रिवाल्वर संजीव को दिखाई और उसमें गोली लोड करने के लिए कहा। संजीव ने गोली लोड करके रिवाल्वर सुनील को दे दी। इसके बाद गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
मजाक-मजाक में कनपटी पर लगा दी रिवाल्वर
घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ व्यापारियों का कहना है कि सुनील संजीव से मजाक कर रहे थे। मजाक-मजाक में रिवाल्वर संजीव की कनपटी पर लगा दी और इसी दौरान गोली चल गई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सुनील पर मोटा कर्ज है। जिसके चलते वह कई लोगों से रिवाल्वर बेचने की बात कह चुके थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि सुनील अपनी दुकान भी बेचना चाहता है।
विज्ञापन
मैनेजर व सेल्स गर्ल से की पूछताछ
सूचना पर एसपी सिटी मनीष मिश्र, सीओ फर्स्ट धर्मेंद्र चौहान न वगर कोतवाल सत्येंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिंटू की दुकान पर काम करने वाली सेल्स गर्ल ऐश्वर्या व मैनेजर से घटना के संबंध में पूछताछ की। ये दोनों घटना के चश्मदीद हैं। सीओ के मुताबिक अभी घटना कती सही जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके चलते डीवीआर कब्जे में ले ली गई है। फुटेज देखकर घटना की सच्चाई का पता चलेगा, जिसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।