फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

चरित्र पर सवाल उठा रहे थे लोग, विवाहिता ने दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
ससुराल वालों ने उठाया चरित्र पर सवाल, विवाहिता ने दे दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका केजेठ, जेठानी, देवरानी व देवरानी के जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त लोग मृतका पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

नौझील, मथुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 32 वर्षीय बहन की शादी 12 साल पहले सिहानी गेट थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक की पहली पत्नी मर चुकी थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बेटा-बेटी थे। दूसरी शादी के बाद बेटा हुआ था। महिला के भाई के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह कॉल आई कि उसकी बहन ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि जेठ-जेठानी, देवरानी व देवरानी का जीजा उसकी बहन को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। पति व देवर इसका विरोध भी करते थे, लेकिन उसके बावजूद उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पांच दिसंबर की सुबह महिला ने खाना बनाकर पति को बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए भेजा। पति बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आया तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed