फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

पीपीपी मॉडल पर आगे बढ़ेगा एलिवेटेड रोड विस्तार प्रोजेक्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
पीपीपी मॉडल पर आगे बढ़ेगा एलिवेटेड रोड विस्तार प्रोजेक्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी देश की सबसे लंबी सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड के डीएनडी तक विस्तार की दिशा में काम आगे बढ़ने लगा है। जीडीए की योजना एलिवेटेड रोड का हिंडन कैनाल बैंक होते हुए पहले चिल्ला रेगुलेटर और फिर डीएनडी तक विस्तार करना है। 6.9 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट का खाका जीडीए ने तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करने के लिए जीडीए की ओर से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) के जरिए आवेदन मांगे जाएंगे।
एलिवेटेड रोड विस्तार के अलाइनमेंट व डीएनडी के पास बनने वाले जंक्शन को एनसीआरटीसी, नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी की पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। दूसरी ओर नोएडा प्राधिकरण ने महामाया फ्लाईओवर तक प्रस्तावित अपने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। ऐसे में जीडीए की ओर से प्रोजेक्ट को पीपीपी मॉडल पर अंजाम देने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। एलिवेटेड रोड का विस्तार हिंडन कैनाल बैंक से होते हुए पहले चिल्ला रेगुलेटर और फिर डीएनडी तक किया जाना प्रस्तावित है। विस्तार में 6.9 किमी लंबे छह लेन की एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

जीडीए अधिकारियों की ओर से नोएडा सेक्टर-18 व महामाया स्टेडियम तक जाने वाली एलिवेटेड रोड और अक्षरधाम से शुरू होने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड से ही एक घुमावदार लूप के निर्माण को नक्शे में शामिल करने का सुझाव दिया गया था। जिसे एनसीआरटीसी, नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कमेटी बैठक में मंजूर कर चुकी है। इससे नोएडा सेक्टर-18 और अक्षरधाम से शुरू हो रहे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पश्चिमी यूपी तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड विस्तार प्रोजेक्ट को पीपीपी मॉडल पर आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूपी गेट पर बनेगी अप रैंप, कंपनी का चुनाव नहीं आसान
एलिवेटेड रोड फेज-1 प्रोजेक्ट में राजनगर एक्सटेंशन के करहेड़ा से शुरू होने वाली सड़क यूपी गेट पर जाकर खत्म हो रही है। यहां डाउन रैंप के जरिए दिल्ली और फिर नोएडा की ओर जाया जा सकता है। नए विस्तार के प्रोजेक्ट में एलिवेटेड रोड पर डाउन रैंप से उतरने के बाद उस पर चढ़ने के लिए अप रैंप का निर्माण किया जाएगा। दूसरी ओर पीपीपी मॉडल पर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी का चुनाव आसान नहीं है। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाले प्रोजेक्ट में जीडीए की योजना टोल लगाने की है। एलिवेटेड के 10.3 किमी लंबे कॉरिडोर पर भी जीडीए ने टोल लगाने के प्रयास किए थे, लेकिन विरोध के बाद निर्णय को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विस्तार प्रोजेक्ट में भी आगे विरोध की संभावना बनी रहेगी।

---
विस्तार के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होगी कनेक्टिविटी
एलिवेटेड रोड के विस्तार के प्रोजेक्ट में डीएनडी से पहले एक लूप (घुमावदार सड़क) का निर्माण कर अक्षरधाम से शुरू हो रहे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। 32 किमी लंबा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से एनएच-9, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व ईस्टर्न पेरिफेरल आपस में जुड़ने है। ऐसे में एलिवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के लिए सीधा लूप मिलने से सीधे लोनी, फिर बागपत के खेकड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल-वे और फिर बागपत, सहारनपुर, शामली, मेरठ आदि जिलों तक आसानी से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed