फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

दोस्त ने छात्रा का अपहरण कर चाकू से गोद गंगनहर पर फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
गिरफ्तार आरोपी।
दोस्त ने छात्रा का अपहरण कर चाकू से गोद गंगनहर पर फेंका
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में पिलखुवा निवासी 18 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने चाकू से गोदने के बाद गंगनहर में फेंक दिया। दो महीने पहले छात्रा द्वारा बात करना बंद करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पिलखुवा निवासी दोस्त अमान मलिक अपने साथी शादाब की मदद से छात्रा को चाकू की नोक पर अगवा कर पिलखुवा से डासना लेकर आया था। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर पास में काम कर रहे शख्स ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने छात्रा को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
18 वर्षीय छात्रा के चाचा के मुताबिक छात्रा के पिता नहीं है। करीब दो साल पहले छात्रा की मुलाकात नाले पर स्थित दुकान पर काम करने वाले अमान मलिक से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। परिजनों का कहना है कि करीब दो माह से छात्रा ने अमान से बात करना बंद कर दिया था। अमान ने कई बार छात्रा के घर के चक्कर काटकर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने इंकार कर दिया। चाचा के मुताबिक सोमवार को छात्रा बाजार गई थी। वहां अमान व उसके दोस्त शादाब ने उसे रोक लिया। अमान बात करने के बहाने छात्रा को रेलवे रोड की तरफ एकांत में ले गया। वहां करीब दस मिनट तक अमान ने छात्रा से बात की। इस दौरान शादाब भी वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन

चाकू दिखाकर अगवा किया
परिजनों का कहना है कि दस मिनट तक अमान छात्रा पर बात करने का दबाव बनाता रहा, लेकिन छात्रा नहीं मानी। इसके बाद अमान ने अपने साथी शादाब को इशारा किया, जिसके बाद उसने चाकू सटाकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया और उसे अगवा कर डासना गंगनहर पर आ गए। वहां कुछ देर बातचीत के बाद कहासुनी हो गई। छात्रा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही शादाब ने उसके हाथ पकड़ लिए और अमान ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा चिल्लाती रही, वह चाकू मारता रहा
छात्रा ने बचने के लिए शादाब केहाथों से छूटने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। छात्रा की चीख सुनकर पास में काम कर रहे एक व्यक्ति ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आरोपी घबरा गए। इसके बाद छात्रा को गंगनहर में फेंककर अमान और उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गए। पास काम कर रहे व्यक्ति ने राहगीरों की मदद से छात्रा को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा का डासना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे एमएमजी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जबरन दोस्ती के रिश्ते में बंधी थी धमकी से सहमी छात्रा
छात्रा के परिजनों का कहना है कि अमान का व्यवहार और हरकतें सही नहीं थीं। जिसके चलते करीब एक साल पहले भी उसने अमान से बातचीत बंद कर दी थी। अमान ने उस दौरान भी उसे धमकी दी थी कि बात नहीं की तो उसे व उसके परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसी धमकी से सहमी छात्रा जबरदस्ती अमान के साथ जबरन दोस्ती के संबंध में बनी हुई थी। अमान की हरकतें देखकर छात्रा ने दो माह पहले फिर से उससे बात करना बंद कर दिया। जिसको लेकर अमान उससे नाराज चल रहा था।
शरीर के कई हिस्सों में मारे चाकू
चिकित्सकों के मुताबिक छात्रा के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव हैं। उसके हाथ, जांघ और गर्दन के पास चाकू के निशान हैं। हालत गंभीर होने पर उसे जिला एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पिलखुवा से परिवार के लोग भी गाजियाबाद पहुंच गए। जिसके बाद छात्रा की मां ने मसूरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने कहा कि छात्रा की मां की तहरीर पर अमान व उसके साथी शादाब के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed