{"_id":"60009c618ebc3e340905a948","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd2120073164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के वाहनों की मुफ्त मरम्मत कर रहे खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के वाहनों की मुफ्त मरम्मत कर रहे खुर्शीद
विज्ञापन
यूपी गेट पर खुर्शीद।
- फोटो : GHAZIABAD City
किसानों के वाहनों की मुफ्त में मरम्मत कर रहे खुर्शीद
साहिबाबाद। किसानों के यूपी गेट पर 48 दिनों से चल रहे आंदोलन में आपसी भाईचारे की तस्वीर देखने को मिल रही है। कड़ाके की सर्दी में खराब और पंचर होने से खड़े वाहनों को ठीक करने के लिए किसानों को ग्रेटर नोएडा के खुर्शीद सैफी का साथ मिला है। बृहस्पतिवार से वह अपनी चलती-फिरती गाड़ी के साथ किसानों के वाहनों को मुफ्त में ठीक करने में जुट गए। उन्होंने आंदोलन स्थल पर बने मंच पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-1 के जलपुरा में खुर्शीद सैफी टायर पंचर और मरम्मत का काम करते हैं। पिछले कई वर्षों से वह इस काम को करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। खुर्शीद के पास एक मारूति 800 कार है, उसी में वह पंचर को ठीक करने का सामान और हवा भरने की मोटर मशीन रखते हैं। खुर्शीद का कहना है कि वह किसान आंदोलन की अधिकांश खबरों को मोबाइल पर देखते थे। इसी दौरान उन्हें किसानों के वाहनों में पंचर और खराब होने की जानकारी मिली। इसके बाद यूपी गेट पर आकर किसानों से बातचीत की। जिसमें गाजीपुर कमेटी के लोगों से किसानों की सेवा करने की इच्छा जाहिर की। बृहस्पतिवार को वह अपनी चलती -फिरती गाड़ी के साथ यूपी गेट पहुंचे और वाहनों में हवा भरने व पंचर लगाने में जुट गए। खुर्शीद का कहना है कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक वह किसानों की इसी तरह मदद करते रहेंगे। ब्यूरो