फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziayabad

70 करोड़ से संवरेंगी शहर की गलियां और सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziayabad
70 करोड़ से चमकेंगी शहर की गलियां, सड़कें
विज्ञापन

गाजियाबाद। वार्डों की टूटी सड़कें और गलियों को संवारने के लिए नगर निगम 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वार्ड कोटे के फंड से पहले चरण में निर्माण विभाग ने 413 कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। 9 सितंबर से इन टेंडर को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अक्तूबर में वर्क ऑर्डर जारी कर वार्डों में विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
जुलाई में हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में सदन ने मार्च 2022 तक हर वार्ड में एक-एक करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया था। पहले चरण में हर वार्ड में 60-60 लाख के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी 100 वार्डों के पार्षदों से प्रस्ताव लेकर निर्माण और जलकल विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम का निर्माण विभाग वार्ड कोटे के अलावा करीब 10 करोड़ के बकाया काम भी पूरे कराएगा। दीपावली तक अधिकांश काम पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग टाइल्स से गलियां, डेंस से बनेंगी सड़कें
नगर निगम का निर्माण विभाग छोटी गलियों के पुनर्निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से कराएगा। इसके करीब 275 टेंडर जारी किए गए हैं। डेंस की करीब 80 सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सीसी रोड, आरसीसी नाले व नालियों का निर्माण, पार्कों की बाउंड्रीवाल, यूरिनल का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वार्ड कोटे के कार्यों के लिए टेंडर कॉल कर लिए गए हैं। 9 सितंबर से इन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अक्तूबर में वर्क ऑर्डर जारी कर अधिकांश काम शुरू करा दिए जाएंगे और दो माह में अधिकांश काम पूरे हो जाएंगे। - देशराज सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
-----
वार्डों में होने वाले प्रमुख कार्य
- चिरंजीव विहार में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य।
- काजीपुरा में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य
- मरकज मस्जिद रोड स्थित जनाजा पार्क की मरम्मत ।
- हबीब कॉलोनी के मुख्य गेट के सौंदर्यीकरण का काम।
- वैशाली सेक्टर-3 में जलकल कंपाउंड की दीवार मरम्मत का काम।
- वार्ड-63, पसौंडा गांव में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम।
- कविनगर एच-ब्लॉक में फुटपाथ बनेगा।
- रेलवे रोड पर मुख्तार होटल से मेहताब के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण।
- संजय नगर ई-ब्लॉक इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य।
- तुराबनगर स्थित धोबी वाली गली में सीसी रोड व नाली निर्माण।
- वार्ड-97 के रामप्रस्थ ए-ब्लॉक में साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग कार्य।
- बजरिया में 3 सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य।
- सर्वोदय नगर में सीसी रोड व नाली निर्माण।
- संजयनगर एफ-ब्लॉक में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य।
- अकबरपुर-बहरामपुर में बुद्ध बाजार वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed