फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरेराह दबंग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

सरेराह दबंग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में घर से बाजार जा रही एक महिला के साथ मोहल्ला निवासी दबंग युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर सरेराह मारपीट भी की। देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उसकी पत्नी घर से बाजार को सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन, रास्ते में ही उसकी पत्नी को मोहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति के युवक सुशील ने रोक लिया। जहां आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ सरेराह ही जमकर मारपीट की। शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होता हुआ देख आरोपी मौके से महिला को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति व अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। देहात कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed