Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The Ram Barat procession moved forward amidst chants of 'Jai Shri Ram', with flowers showered at various points along the route.
{"_id":"6ace62c755f009a3e809c416","slug":"video-the-ram-barat-procession-moved-forward-amidst-chants-of-jai-shri-ram-with-flowers-showered-at-various-points-along-the-route-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के जयघोष के बीच निकली राम बरात, जगह-जगह बरसे फूल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रीराम के जयघोष के बीच निकली राम बरात, जगह-जगह बरसे फूल
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:26 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में ढोल-बैंड की धुनों, धार्मिक गीतों और बहुरूपियों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। वहीं, बड़ाबाजार में श्रीराम वनवास लीला का मंचन किया गया।
सदर बाजार में राम बरात का शुभारंभ एक निजी होटल से हुआ। इससे पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु विश्वामित्र का पूजन किया गया। होटल संचालक कैलाश नारायण गुप्ता और मयंक गुप्ता ने पूजन में भाग लिया। विनय शर्मा समेत अन्य लोगों ने भगवान का तिलक किया। इसके बाद बरात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
बरात में सबसे आगे अगौरी पार्टी के कलाकार नृत्य और करतब दिखाते चल रहे थे। बीना की ढोल पार्टी ने अपनी थापों से समां बांधा। उरई के बहुरूपियों और नगर के चार बैंड ने धार्मिक गीतों की धुनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। बरात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरात सदर बाजार का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां कमेटी की ओर से मंगल आरती की गई।
बड़ाबाजार में वनवास लीला का मंचन
बड़ाबाजार रामलीला मंच पर श्रीराम वनवास लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। रामलीला के आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर सदर बाजार रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटैरिया, महामंत्री वरुण जैन और कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।