{"_id":"6acd2e8b75fb6d4a1d0b8916","slug":"video-shri-ram-broke-the-bow-and-janaks-daughter-placed-the-wedding-garland-around-his-neck-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ने किया धनुष भंग, जनक नंदिनी ने पहनाई वरमाला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रीराम ने किया धनुष भंग, जनक नंदिनी ने पहनाई वरमाला
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सदर बाजार एवं बड़ा बाजार की श्रीरामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ लीला एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। स्वयंवर में श्रीराम ने शिव धनुष भंग किया। इसके बाद जनक नंदिनी सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इस दृश्य पर देवताओं ने पुष्पवर्षा की, वहीं श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाए। मंगलवार को सदर बाजार श्रीरामलीला कमेटी की ओर से शाम 6:30 बजे धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली जाएगी।
मंचन के दौरान महाराजा जनक के दरबार में उपस्थित कोई भी राजा शिव धनुष को उठा नहीं पाया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच भगवान परशुराम क्रोधित होकर पहुंचे और उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ। इस प्रसंग का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया।
सदर बाजार में मंचन के दौरान अशोक मिश्रा, मुकेश जैन, मनीष बंसल, विक्की साहू, प्रतीक ओमरे और शोभित चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, बड़ा बाजार की रामलीला में भरत राय, राजेंद्र हयारण, संजय दोसाज और कैलाश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।