{"_id":"6aca65f828cb8904fe0f4f48","slug":"video-women-troubled-by-the-sale-of-illicit-liquor-launch-a-protest-video-goes-viral-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने खोला मोर्चा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने खोला मोर्चा, वीडियो वायरल
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:51 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। शनिवार को ग्राम एवनी में महिलाओं ने कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वाली महिला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग में हलचल मच गई।
वायरल वीडियो में महिलाएं शराब की बिक्री का विरोध करती नजर आ रही हैं। एक महिला झोपड़ी में आग लगाने की धमकी देती दिख रही है, जबकि दूसरी महिला घड़े से पानी डालती नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में महिलाएं और बच्चे सड़क पर शराब की पन्नियां फोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से उनके परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं। मजदूरी कर घर चलाने वाली महिलाओं का कहना है कि पुरुष मेहनत की कमाई शराब पर खर्च कर देते हैं, जिससे परिवारों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। महिलाओं ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
वायरल वीडियो से विभागों में हलचल
वीडियो सामने आने के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।