{"_id":"6acbb5083aeb8b2730014b76","slug":"video-accident-in-rajpura-tractor-skids-on-causeway-driver-saves-life-by-jumping-into-the-water-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रजपुरा में हादसा: रिपटे पर फिसला ट्रैक्टर, चालक ने पानी में कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रजपुरा में हादसा: रिपटे पर फिसला ट्रैक्टर, चालक ने पानी में कूदकर बचाई जान
नीरज नरवरिया
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:40 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। रजपुरा गांव में पानी में डूबा रिपटा हादसों का कारण बन रहा है। करीब दो माह से रिपटे पर पानी भरा होने और सतह पर काई जमने से फिसलन बढ़ गई है। सोमवार को यहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूब गए।
जानकारी के अनुसार, रजपुरा गांव के किसान अश्वनी पटेल का ट्रैक्टर चालक लेकर बड़ा खिरक मोहल्ले की ओर जा रहा था। रिपटे पर पानी भरा होने और काई जमने के कारण ट्रैक्टर के पहिये फिसल गए। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी में छलांग लगा दी और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।
एकमात्र रास्ता, हर समय हादसे का खतरा
ग्रामीणों के मुताबिक, बड़ा खिरक मोहल्ले और खेतों तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी रिपटे से होकर गुजरते हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय जाते हैं। करीब दो माह से पानी भरा होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
स्थायी समाधान की मांग
रिपटे पर लगातार पानी भरा रहने और फिसलन के कारण ग्रामीणों को हर समय गंभीर हादसे का डर बना रहता है। ट्रैक्टर के नदी में गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से रिपटे पर भरे पानी की समस्या का तत्काल समाधान कराने, रास्ते को सुरक्षित बनाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।