फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी मास्क नहीं लगा रहे लोग

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी मास्क नहीं लगा रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी मास्क को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। बैंक से लेकर पुलिस विभाग तक कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा। पब्लिक में भी मास्क का प्रयोग बहुत कम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही मास्क की अनिवार्यता की गई है। मास्क लगाने का कोई पालन नहीं किया जा रहा। बैंक तक मे भी न तो बैंक अधिकारी मास्क का प्रयोग कर रहे और न ही उपभोक्ता इसका पालन कर रहे हैं । पुलिस विभाग का भी यही आलम है। कोई भी मास्क नहीं लगा रहा। यहां तक कि चौकी में आने वालों को भी मास्क के लिए कोई टोकाटाकी नहीं कि जा रही। बाजार का भी यही हाल है। लोग बिना मास्क के ही लापरवाह बने घूम रहे हैं। इसका कड़ाई से पालन नहीं कराए जाने के कारण लोग पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। एक या दो लोग ही केवल मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गांव में पंचायत चुनाव के चलते प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार में लगे हुए हैं। गांव की स्थिति कस्बे से भी ज्यादा खराब है। गांव में कोई भी ग्रामीण मास्क का प्रयोग ही नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed