फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली में पार्क किनारे फैली गंदगी, पोर्टल पर शिकायत

वैशाली में पार्क किनारे फैली गंदगी, पोर्टल पर शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
वैशाली में पार्क किनारे फैली गंदगी, पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर - 2 में राम वाटिका के पास गंदगी के ढेर से स्वच्छता मिशन को पिछले कई दिनों से झटका लग रहा है। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सफाई कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी। मगर अभी तक सफाई नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नाराज स्थानीय निवासी ने अब सफाई के लिए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
यहां रहने वाले बृजपाल रावत ने बताया कि नगर निगम के स्वच्छता अभियान के बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। इसका नतीजा है कि राम वाटिका के पास कूड़े का ढेर लग रहा है। पार्क के मुख्य द्वार पर कूड़े के ढेर से लोगों ने अब रोजाना सुबह-शाम को घूमना-फिरना कम कर दिया है। क्योंकि कूड़े से बदबू के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। आरोप है कि जागरूकता की वजह से कुछ लोग रोजाना कूड़ा खुले में सड़क किनारे फेंक देते हैं। मगर जब उन्हें रोककर पूछा जाता है कि वह विवाद के बाद लड़ाई-झगड़ा करते हैं। लोगों ने यह भी बताया कि कूड़ा उठाने के लिए रोजाना डोर-टू-डोर गाड़ी भी आती हैं। मगर फिर भी लोग खुले में सड़क किनारे कूड़ा फेंक कर गंदगी फैला रहे हैं। शिकायकर्ता बृजपाल रावत का कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों को मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed