फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक से फ़ोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी, दी हत्या की धमकी

युवक से फ़ोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी, दी हत्या की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने नगर कोतवाली में आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर के लक्ष्मी विहार कोर्ट रोड निकट शनि देव मंदिर निवासी दुर्गेश सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोनदिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम वीरेंद्र बताया और उनसे अभद्रता करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित दुर्गेश सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed