फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीमा कम्पनी ब्याज सहित चुकाए इलाज का खर्च, उपभोक्ता न्यायालय ने सुनाया फैसला

बीमा कम्पनी ब्याज सहित चुकाए इलाज का खर्च, उपभोक्ता न्यायालय ने सुनाया फैसला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिक्लेम पालिसी का भुगतान नहीं करने पर न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है। इलाज में खर्च हुई एक लाख 68 हजार 352 रुपये की मय ब्याज रकम परिवादी को 45 दिन में देने का आदेश दिया है। 45 दिन में परिवादी को भुगतान नहीं करने पर ब्याज का फीसद बढ़ाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग के पीए शेखर वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में देवीपुरा निवासी एडवोकेट भूपेंद्र राजपूत ने परिवाद दायर किया था। जिसमें बताया गया था कि उन्होंने वर्ष 2014 में यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से दो लाख रुपये की मेडिक्लेम पालिसी ली थी। परिवादी के पुत्र अश्वनी राजपूत की वर्ष 2015 में अचानक तबीयत खराब हो गई। अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के बाद वहां से दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया। जहां परिवादी के पुत्र की सर्जरी हुई और काफी समय तक इलाज चला। जिसमें करीब तीन लाख का खर्च आया। आरोप लगाया कि कैशलैस पालिसी होने के कारण अस्पताल ने नगद धनराशि जमा कराई। बीमा कंपनी से मेडिक्लेम लेने के लिए कहा। बीमा कंपनी ने परिवादी का मेडिक्लेम दावा खारिज कर दिया। कहा कि उनके पुत्र की पीठ में कुब्भ था। पालिसी लेते समय इस बीमारी को छिपाया गया। जबकि परिवादी ने बताया कि इलाज कुब्भ का नहीं बल्कि सी-6 और सी-7 बर्टिबरा के फियुज्ड से उत्पन्न बीमारी का हुआ है। इलाज खर्च तीन लाख, मानसिक क्षतिपूर्ति 50 हजार और वाद व्यय पांच हजार रुपये दिलाने के लिए उपभोक्ता न्यायालय की शरण ली। जिस पर न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और सामान्य सदस्य मोहित कुमार सिंह ने बीमा कंपनी का तर्क खारिज कर दिया। परिवादी को वाद दायर करने की तिथि से छह फीसद ब्याज की दर से भुगतान के आदेश बीमा कंपनी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed