{"_id":"603391238ebc3ee91526525c","slug":"ghaziabad1613992227","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कपड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कपड़े
विज्ञापन
जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कपड़े
विज्ञापन
साहिबाबाद।। सामाजिक संस्था उज्जवल भारत मिशन के सौजन्य से आर डी सी गौर मॉल के पास और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के बीच कपड़े वितरित किए गए। संस्था की राष्ट्रीय सयुक्त सचिव स्नेहा सिसोदिया ने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर कपड़े बाटने का कार्यक्रम चलता रहता है।
यह कपड़े समाज के ही लोगों से एकत्रित किए जाते हैं। जिन लोगो पर कपड़े फालतू होते है या साईज में छोटे बड़े हो जाते है संस्था उन से कपड़े एकत्रित करते हैं। इस अवसर पर जिला उप-प्रमुख (स्वास्थ्य) डा. दिनेश सिंह, संजीव नागपाल, आशी सिंह, श्रीकान्त पाल, विपुल अग्रवाल, अजीत गौतम, सुधीर गोयल, गौरव चौधरी आदि का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन