{"_id":"5fb6af558ebc3e9bc03f6364","slug":"ghaziabad1605807957","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार गाजियाबाद के गांव मोरटा निवासी राकेश को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के गांव मोरटा निवासी राकेश पुत्र दीवान सिंह बुधवार शाम को बुलंदशहर की ओर आ रहे थे। बताया गया कि जब वह बाइक लेकर नेशनल हाईवे 91 स्थित गांव अड़ौली के तिराहे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोडवेज चालक मौके से बस को लेकर भाग निकला। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक राजकुमार पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी गांव नौशाना थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन