{"_id":"5fb6a9428ebc3e9be55bc458","slug":"ghaziabad1605806402","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद प्रकरण: फरार दंपति पर 20-20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जहांगीराबाद प्रकरण: फरार दंपति पर 20-20 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़ता एससी वर्ग की किशोरी की जलाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी दंपति पर एसएसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।मामले में पुलिस अभी तक सिर्फ पांच आरोपियों को जेल भेज सकी है। जबकि, आरोपी दंपति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जिन्हें पुलिस जल्द ही दबोचने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गत मंगलवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी के पिता ने बताया था कि उसकी पुत्री व परिजनों पर दुष्कर्म मामले में फैसले का दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण आरोपियों ने मंगलवार सुबह उसके घर में घुसकर पीडि़ता की पुत्री पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। उसकी उपचार के दौरान दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय, उसकी पत्नी काजल, बनवरी, बदन सिंह, वीर सिंह, जसवंत सिंह और गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही संजय और उसकी पत्नी काजल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जबकि, अन्य सभी नामजद आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। वहीं, अब एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक उन्हें दबोचा नहीं जा सका है।
कोट
मामले में फरार चल रहे आरोपी दंपति संजय और काजल की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन