फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी।थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर किशोरी को अकेला देखकर गांव निवासी दो युवक घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने व शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकले। छेड़छाड़ से क्षुब्ध पीडि़ता ने इस दौरान जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। हालांकि, देर शाम उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर चारा लेने गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। इस दौरान गांव निवसी आरोपी 14 वर्षीय किशोर और योगेंद्र पुत्र देवेंद्र घर में घुस आए। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और शोर शराबा होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद पीडि़ता ने छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। पीडि़त पिता का कहना है कि जब वह घर पहुंचे तो उनकी पुत्री डरी सहमी एक कोने में बैठी हुई थी और उसके पेट में दर्द हो रहा था। पूछताछ में उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे गुलावठी स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकोंं ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर थाना प्रभारी सचिन मलिक ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed