फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में 15 हजार का इनामी प्रधान पुत्र गिरफ्तार  

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में 15 हजार का इनामी प्रधान पुत्र गिरफ्तार  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता की आत्महत्या के दूसरे नामजद इनामी आरोपी प्रधान पुत्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि, मुख्य आरोपी का रिश्तेदार अभी फरार है। मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक दो लोग जेल जा चुके हैं। फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस जल्द ही दबोचने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत सोमवार को अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएएलएलबी की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के आरोप के आधार पर बताया गया था कि पीडि़ता के साथ गत माह गांव निवासी एक आरोपी ने पहले निकाह का झंासा देकर दुष्कर्म किया और फिर उसके साथियों ने भी उसकी अश£ील वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उन्होंने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीडि़ता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को सोमवार देर रात ही दबोच लिया था। जबकि, ल'छमपुर प्रधान का पुत्र अबरार और मुख्य आरोपी का रिश्तेदार अलीगढ़ के थाना छर्रा निवासी मुबीन फरार चल रहे थे। जिन पर बुधवार शाम को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार प्रधान पुत्र 15 हजार के इनामी अबरार को अलीगढ़ बस स्टैंड से धर दबोचा। वह कहीं, भागने की फिराक में था। पुलिस जल्द ही दूसरे इनामी मुबीन को भी दबोचने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
कोट छात्रा की आत्महत्या के दूसरे 15 हजार के इनामी प्रधान पुत्र अबरार को पकड़ लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, दूसरे इनामी बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अरुणा राय, अनूपशहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed