{"_id":"5fb6a58c8ebc3e9bde7be325","slug":"ghaziabad1605805452","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को पीटने के मामले में आरोपी के पक्ष में आए ग्रामीण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुष्कर्म पीड़िता को पीटने के मामले में आरोपी के पक्ष में आए ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई। थाना क्षेत्र के एक गांंव में दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमले के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ सामने आया है। आरोपी और उसके परिजनों के पक्ष में दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और पीडि़ता के पिता पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जिस पर सीओ ने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसने बताया था कि उसकी पुत्री के साथ फरवरी 2019 में गांव निवासी एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और फैसला न करने पर अपने परिजनों संग पीड़ित पक्ष पर फैसला का दबाव बना रहा है। गत 14 नवंबर को भी आरोपी पर पीडि़ता के साथ मारपीट कर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। मामला हाईलाइट होने पर बृहस्पतिवार को दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष थाने पर पहुंचे। साथ ही पीडि़ता के पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही आरोपी अब झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है और फैसला करने के नाम पर करीब 1.50 लाख रुपये भी हड़प चुका है। जानकारी होने पर सीओ वंदना शर्मा ने थाना प्रभारी को मामले में जल्द से जल्द जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन