फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिना अनुमति सभा करने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस

बिना अनुमति सभा करने पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।  उपचुनाव को लेकर जनपद में आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में बसपा ने चार अक्तूबर को अपने प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया। सभा के संबंध में फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) में लगाए गए सहायक अभियंता द्वारा न तो रिटर्निंग ऑफिसर और न ही कंट्रोल रूम पर कोई सूचना दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना अनुमति सभा करने पर बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर को नोटिस और एफएसटी में लगाए गए सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश सागर को नोटिस जारी किया गया है। बसपा ने गांव नेहरूपुर में एक सभा का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन द्वारा भी प्रतिभाग किया गया था। सभा यूनुस खां के समर्थन में की गई थी। इस सभा के आयोजन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। सभा में भीड़ इक_ा कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया साथ ही कोविड-१९ प्रोटोकोल का भी उल्लंघन हुआ। बिना अनुमति सभा करने पर बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एफएसटी में लगाए गए सहायक अभियंता देवेन्द्र कुमार द्वारा भी न तो रिटर्निंग ऑफिसर और न ही कंट्रोल रूम को इस संबंध में कोई सूचना दी गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed