{"_id":"5f7b52318ebc3e9b85056da0","slug":"ghaziabad1601917489","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार आरोपी का सुराग नहीं, अब रंगदारी की हुई एफआईआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कस्टडी से फरार आरोपी का सुराग नहीं, अब रंगदारी की हुई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के प्रकरण में पुलिस ने तीन पिता-पुत्रों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेकिन तीन दिन बाद भी कस्टडी से फरार आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर की बात है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर आरोपी कहां है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी चौधरी ओमवीर सिंह को गांव लोहरका निवासी तीन पिता-पुत्रों ने घेर में घुसकर हथियारों के बल पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पूरे परिवार के खात्मे की धमकी दी थी। पीडि़त ने तीन को नाजमद करते हुए थाने में तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर लोहरका निवासी अमरीश पुत्र राजकुमार, अर्पण और रिकुल पुत्रगण अमरीश के खिलाफ धारा 452, 384, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि, मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। बाबजूद इसके पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश तक नहीं दे रही है। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण पीडि़त में रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन