फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   उपचार में लापरवाही से प्रसूता की मौत, दी शिकायत

उपचार में लापरवाही से प्रसूता की मौत, दी शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत काफी खराब हो गई। दूसरे अस्पताल में ले जाने पर महिला की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने प्रसव कराने वाले अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से की है। मामले में सीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को दी शिकायत में जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसकी बहन पुष्पा की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व नगर के जसर दरवाजा निवासी जयप्रकाश के साथ हुई थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल संचालक द्वारा नार्मल डिलीवरी की बात कहकर परिवार के सदस्यों से १० हजार से अधिक की धनराशि भी जमा करवा ली गई। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई। शाम को डिलीवरी होने के बाद बहन की ब्लीडिंग जारी रहने पर रात्रि नौ बजे अस्पताल स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए और बुलंदशहर ले जाने की सलाह दी। परिजन प्रसूता को बुलंदशहर के जिला महिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीडि़त परिजनों ने संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य अफसरों से और पुलिस से मामले में शिकायत की है। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मौत से पूर्व पुत्र को दिया जन्म डिलीवरी के दौरान उपचार में लापरवाही बरतने से हुई मौत से पूर्व महिला ने पुत्र को जन्म दिया। जो स्वस्थ्य है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों से जांच करने की मांग की गई, लेकिन किसी ने भी देखना उचित नहीं समझा और नॉर्मल डिलीवरी की बात कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट मामला संज्ञान में नहीं हैं, शिकायत मिलती है तो संबंधित अस्पताल की जांच कराई जाएगी। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरतने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अपंजीकृत अस्पतालों पर भी जल्द कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed