फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिजली का करंट लगने से किशोरी की मौत, कोहराम

बिजली का करंट लगने से किशोरी की मौत, कोहराम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव बढ़पुरा निवासी क्रिकेटर किशोरी की घर में कपड़ों पर प्रेस करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहार थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा निवासी सत्यप्रकाश शर्मा की १७ वर्षीय पुत्री कीर्ति शर्मा बृहस्पतिवार को अपने घर के एक कमरे रोजाना की तरह परिजनों के कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। जबकि, परिजन अपने अपने आवश्यक कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच उसे अचानक करंट लग गया और वह काफी देर तक कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी रही। परिजनों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत पड़ी मिली। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका कीर्ति के पिता सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह अनूपशहर के एक इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह क्रिकेट की होनहार खिलाड़ी थी। उसने मंडल स्तर पर करीब आधा दर्जन मेडल और शील्ड जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed