फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल मीडिया पर उठी अतिक्रमण हटाने की मांग

सोशल मीडिया पर उठी अतिक्रमण हटाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उठी अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन
- वैभव खंड के लोगों ने सोशल मीडिया पर जारी किए अतिक्रमण के फोटो - सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी पटरी से परेशान हैं स्थानीय लोग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैभव खंड की मुख्य सड़कों पर लगने वाले अतिक्रमण की समस्या को स्थानीय लोगों ने अब सोशल मीडिया पर उठाया है। स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिए प्रशासन के उच्च अधिकारी और मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी-पटरी से वालों से परेशान लोगों का कहना है कि इनकी वजह से सुबह-शाम पीक आवर्स में हमेशा लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। वैभवखंड महागुन मेंशन  फेज-1 निवासी मिलिंद मनस्वी ने बताया कि वह लोग लगातार अतिक्रमण बढ़ने की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से कर चुके हैं। जीडीए से लेकर थाने तक शिकायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई भी यहां लगने वाले अतिक्रमण को हटाने नहीं आया है। ऐसे में उन लोगों ने अपनी यह शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से विभागीय उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, ताकि इस मामले में संज्ञान लिया जाए और समस्या का समाधन निकल सके।
विज्ञापन
इनसेट पूर्व में हुई थी कार्रवाई अनलॉक होते ही फिर शुरू हो गया अतिक्रमण स्थानीय लोगों का कहना है कि काला पत्थर रोड पर लगने वाले ठेले पटरों को हटाने के लिए गत वर्ष कार्रवाई की गई थी। यहां तक कि यहां रेहड़ी पटरी की बड़ी दुकान लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक यहां  दुकानें लगनी बंद हो गई थी। जब से अनलॉक हुआ है, एक बार फिर से ऐसे लोग यहां अतिक्रमण करने लगे हैं। सड़क पर लोग दुकान तो लगाते ही हैं यहां गंदगी भी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed