फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Covid 19 positive woman do not get treatment died in ambulance

कोरोना पॉजिटिव विवाहिता को नहीं मिला इलाज, एम्बुलेंस में मौत

Thu, 10 Sep 2020 08:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2020 08:15 PM IST
सार

- मसूरी के आकाश नगर में रहने वाली महिला ने दवा के बदले खा लिया था जहरीला पदार्थ
- इलाज से पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर अस्पताल ने नहीं किया भर्ती

विज्ञापन
Ghaziabad Covid 19 positive woman do not get treatment died in ambulance
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में विवाहिता ने दवा के बदले गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे कविनगर क्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज से पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट हुई तो वह पॉजिटिव निकली।

विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने भर्ती करने से इनकार करते हुए कहीं और ले जाने को कहा। डेढ़ घंटे तक इलाज न मिलने पर विवाहिता ने एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भर पुलिस ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मसूरी थाने की जेल चौकी के प्रभारी अमित मलिक ने बताया कि बुधवार रात को विवाहिता और उसका पति घर पर थे। देररात महिला को पेट दर्द की शिकायत हुई। सुबह 3 बजे दर्द बढ़ने पर महिला ने दवा की बजाय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर परिजन महिला को कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार से पहले डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट किया, जिसमें वह पॉजिटिव आ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार करते हुए कहीं और ले जाने को कह दिया।

विवाहिता के पति का कहना है कि डेढ़ घंटे तक उसकी पत्नी एंबुलेंस में पड़ी रही और उपचार न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। महिला का एक 4 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि मृतका का मायका बुलंदशहर जनपद के गांव में है परिजन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते।


एसएचओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग से जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनका पालन कराया जाएगा। नायाब तहसीलदार विजय प्रकाश की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed