फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 21 हुए डिस्चार्ज

30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 21 हुए डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। रविवार को 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 2560 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 2057 अब तक डिस्चार्ज हो चुके है और 48 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि शेष 455 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के फैसलाबाद, भूड़, इंद्रानगर, राजनगर और गंगानगर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही ऊंचागांव क्षेत्र में सर्वाधिक 10 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। खुर्जा के लक्ष्मणगंज में दो व्यक्ति समेत तीन, स्याना नगर क्षेत्र में भी तीन लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। सिकंदराबाद के धमैड़ानारा में दो, डिबाई के बैलोन में दो, लखावटी ब्लाॅक क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक, औरंगाबाद नगर के अजीजाबाद में एक, अगौता क्षेत्र के खंगावली में एक, अनूपशहर क्षेत्र के सिरौरा में एक और जहांगीराबाद नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला।
विज्ञापन
कोट 30 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला हैं। जिन्हें कोविड-19 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया हैं। साथ ही कोविड-19 से 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं। - डाॅ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed