फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेंट व्यापारी के घर में घुसकर मां को पीटा, की लूटपाट

पेंट व्यापारी के घर में घुसकर मां को पीटा, की लूटपाट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की मेडिसिन मार्केट स्थित एक पेंट व्यापारी पंकज बंसल के आवास पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने व्यापारी की मां के साथ मारपीट की और लूटपाट कर भाग गए। हमले में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पीडि़त पेंट व्यापारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिसिन मार्केट निवासी पंकज बंसल का पेंट का व्यापार है। शनिवार की शाम पंकज बंसल अपनी पत्नी पारूल बंसल और ब'चों के साथ एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर केवल पंकज की 65 वर्षीय मां मीना बंसल मौजूद थीं। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे अचानक घर में तीन से चार बदमाश घुस आए। बताया गया कि इन सभी बदमाशों ने नकाब पहने हुए थे। बदमाशों को देखकर पंकज बंसल के पालतू कुत्ते ने शोर मचा दिया। जिसे आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग मां भी शोर शराबा सुनकर कमरे से बाहर आई। बदमाशों को महिला ने देखा तो उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। पंकज बंसल भी घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके घर से कुछ कैश और लाखों रुपये कीमत के जेवरात लूटे गए है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश को उनकी मां ने पहचान लिया है। जिसका नाम ईंटारोडी निवासी अतुल कुमार है। जिस बदमाश की शिनाख्त हुई है वह पीडि़त पंकज बंसल का रिश्ते में साढ़ू का बेटा है। अन्य बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे। उसी समय आरोपियों ने कैमरे की डीबीआर भी निकाल ली थी। आरोप है कि बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी अपने साथ ले गए है।
विज्ञापन
कोट पुलिस कंट्रोल में सूचना मिलते ही सीओ सिटी और नगर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचकर जांंच पड़ताल की ह। मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बदमाश पीडि़त परिवार की रिश्तेदारी में है। जल्द ही सभी बदमाशों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। -अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed